बहराइच, जून 23 -- बहराइच। पीएम यशस्वी सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ टॉप क्लास स्कूल एजूकेशन 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का लाभ पिछड़ी जाति, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग और अधिसूचित वर्ग के छात्र-छात्राओं को टॉप क्लास शिक्षा दिलाने के लिए दिया जाएगा।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मंजरी भारद्वाज ने बताया कि छात्रों द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। शिक्षण संस्थाओं के नोडल अधिकारी 15 सितंबर तक आवेदनों का सत्यापन करेंगे। इसके बाद स्टेट नोडल आफिसर 30 नवंबर तक सत्यापन पूरा करेंगे। पात्र छात्र निर्धारित पोर्टल पर समय से आवेदन करें। योजना से आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...