नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- विनोद बंधु, पटना। बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प पूरा करेंगे। राज्य में प्रतिवर्ष कम से कम तीस लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य तय किया है। 21 नवंबर को चार लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं को जमीन पर उतारेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इनकी आधारशिला रखेंगे। अगले वर्ष तक हम आंतरिक राजस्व को एक लाख करोड़ रुपये से ऊपर ले जाएंगे। औद्योगीकरण और उद्यमिता बढ़ाने पर हमारा जोर है। हमने राज्य में एक करोड़ उद्यमी परिवार बनाने का लक्ष्य रखा है। एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को अपने आवास पर हिन्दुस्तान से खास बातचीत में ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार के विकास की गति तेज करने का रोडमैप तैयार है और इस पर हम आगे बढ़ चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ज...