पीएम मोदी से मिले स्कूल के दोस्त असगर अली, अब भाजपा विधायक ने छोड़ा उनकी जमीन से कब्जा
ठाणे, सितम्बर 16 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कुछ दिनों बाद 81 वर्षीय बुजुर्ग को जमीन विवाद में बड़ी राहत मिली है। मुंबई के पास मीरा रोड निवासी असगर अली वोरा ने आरोप लगाया था कि भायंदर में उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। यह जमीन बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता की निर्माण कंपनी से जुड़े विवाद में थी। अब मेहता ने विवादित जमीन का कब्जा छोड़ने और उस पर मिली निर्माण अनुमति वापस करने की बात कही है। विधायक ने यह भी कहा है कि वह बुजुर्ग असगर अली वोरा के खिलाफ पहले दर्ज कराई गई शिकायत वापस ले रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात कही गई है।पीएम मोदी से 8 सितंबर को मिले थे असगर अली वोरा असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। वोरा और पीएम मोदी गुजरात के वडनगर स्थित बीएन स्कूल में साथ पढ़े हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.