नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- एवोकाडो पिछले कुछ सालों में भारत में काफी लोकप्रिय हुआ है। अब यह सिर्फ बड़े रेस्टोरेंट में ही नहीं, बल्कि घरों की डाइनिंग टेबल पर भी नजर आने लगा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत में बढ़ती एवोकाडो की लोकप्रियता और किसानों को इससे मिल रहे फायदे की बात की। एवोकाडो को लोग खासतौर पर इसके गुड फैट्स, फाइबर और दूसरे पोषक तत्वों के लिए पसंद करते हैं। लेकिन इसकी कीमत लगभग 80 से 100 रुपये प्रति पीस तक हो सकती है, जो रोज खाने के लिए थोड़ी महंगी पड़ती है। अगर आप एवोकाडो अफोर्ड नहीं कर सकते, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाजार में कुछ ऐसे फल-सब्जियां मौजूद हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर सकते हैं।1. चीकू एवोकाडो की तरह चीकू भी खाने में सॉफ्ट और क्रीमी होता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जात...