सतरिख (बाराबंकी), अप्रैल 10 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ देश की सीमा पर रक्षा करने वाले भारतीय सेना के एक जवान को राजनीतिक विरोध के चलते हिंसा का शिकार होना पड़ा। गुरुवार को सतरिख थाना क्षेत्र के हासेंमऊ गांव में एक जनसभा के दौरान सपा विधायक के समर्थकों ने सेना के जवान की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में जवान का सिर फट गया है और उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बिगड़ा माहौल जानकारी के अनुसार, गुरुवार को समाजवादी पार्टी के विधायक सुरेश यादव हासेंमऊ गांव में एक सीसी मार्ग का लोकार्पण करने पहुँचे थे। लोकार्पण के बाद एक जनसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें विधायक और उनके समर्थक जनता को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.