फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सपा सांसद की ओर से की गयी अभद्र टिप्पणी पर गुस्सा जाहिर करते हुए कलेट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बबिता पाठक के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं कलेक्ट्रेट में पहुंची जहां पर आक्रोश जताया। मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा सांसद की टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। सपा सांसद को पार्टी से बर्खास्त किया जाये। उपाध्यक्ष श्वेता दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करके सपा ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। यह भी पढ़ें- सपा के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा में उबाल, डी...