पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन
गोंडा, मई 18 -- गोण्डा। सपा सांसद के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का गुस्सा सोमवार को भड़क उठा। मोर्चा की पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में घूम-घूमकर प्रदर्शन करते हुए सपा सांसद के विरुद्ध नारे लगाए। महिलाएं सपा सांसद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहीं थीं। जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीना राय के नेतृत्व में मोर्चा की पदाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट में इकट्ठा हुईं। समाजवादी पार्टी के हमीरपुर महोबा सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा पीएम नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी को अभद्र करार देते हुए प्रदर्शन किया। हाथों में प्रधानमंत्री का अपमान नहीं,सहेगा हिंदुस्तान,सपा सांसद माफ़ी माँगो माँगों व अखिलेश यादव शर्म करो के नारे लिखे हुए पोस्टर हाथों में लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.