नई दिल्ली, मार्च 3 -- मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूटनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। उन्होंने विभिन्न देशों के नेताओं से बातचीत की है, ताकि शांति बहाल हो सके और भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो। पीएम मोदी ने बीते 48 घंटों में कई खाड़ी देशों के नेताओं से फोन पर बात की। उन्होंने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात कर हमलों की निंदा की और भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए धन्यवाद दिया। इसी तरह, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से चर्चा में हमलों की निंदा की और क्षेत्रीय शांति पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- कब थमेगी ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग? ट्रंप और नेतन्याहू ने दिए संकेत, जानें पीएम मोदी ने पिछले 48 घंटों में UAE,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.