नई दिल्ली, मार्च 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान से बात की है। दोनों नेताओं के बीच में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट के संकट को लेकर बात हुई। पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ हुई इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने लिखा, "मैंने क्षेत्रीय ऊर्जा संरचना पर हमलों पर भारत की निंदा को एक बार फिर से दोहराया है। हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि समुद्री परिवहन की स्वतंत्रता को सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा समुद्री रास्तों को खुला और सुरक्षित रखा जाए।" इसके अलावा पीएम मोदी ने सऊदी अरब में मौजूद भारतीय लोगों का ध्यान रखने के लिए क्राउन प्रिंस का धन्यवाद भी किया। उन्होंने लिखा, "सऊदी अरब में मौजूद भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए और उनके निरंतर समर्थन के लिए मैंने उनका धन्यवाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.