भागलपुर, जुलाई 18 -- कहलगांव (भागलपुर), निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत शिवनारायणपुर स्टेशन भी शामिल है। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। यह भी पढ़ें- पुनर्विकसित ऐशबाग स्टेशन का पीएम ने वर्चुअली लोकार्पण कियाकार्यक्रम का आयोजन इसके बाद अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन के पुनर्विकास पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। मालदा मंडल की ओर से आयोजित निबंध, पेंटिंग और वक्तृत्व प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छा...