नई दिल्ली, मई 29 -- एक्टर राम चरण बीते साल दिल्ली आए तो पीएम मोदी से उनकी मुलाकात के चर्चे थे। तब पता नहीं लग पाया कि दोनों के बीच आखिर क्या बात हुई। राम चरण ने बस तस्वीरें शेयर करके एक इवेंट के बारे में लिखा था। अब गुरुवार को एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने बताया कि पीएम से किस टॉपिक पर बात की। उस वक्त उनकी फिल्म पेड्डी की तैयारियां चल रही थीं। पीएम उसके बारे में जानने के लिए उत्सुक थे। पेड्डी 4 जून को रिलीज हो रही है।पीएम मोदी ने पूछा था यह सवाल राम चरण जाह्नवी कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी के प्रमोशन में बिजी हैं। दोनों दिल्ली एक इवेंट के लिए आए तो पीएम मोदी से पुराना मुलाकात का जिक्र आया। राम चरण ने बताया, 'पिछली बार जब मैं दिल्ली आया तो दिल्ली में हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री से मिला था। उन्होंने मुझसे पूछा था कि पेड्डी किसकी स्ट...