पीएम मोदी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से की बात, मां के निधन पर जताया दुख
नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। सीएम योगी के शाम तक मां के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचने की उम्मीद है । सावित्री देवी 91 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। सावित्री के परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं। आदित्यनाथ, चारों बेटों में दूसरे स्थान पर हैं। योगी आदित्यनाथ को जिस वक्त मां के निधन की खबर मिली, उस समय वह गोरखपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे, उन्हें दिन में दो अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होना था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.