नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र सेवा को समर्पित प्रशासन प्रमुख के तौर पर 8931 दिन का कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने कहा कि यह शासन प्रमुख के रूप में एक कीर्तिमान है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम ने लोकप्रियता की एक अनूठी मिसाल स्थापित की है। पहले गुजरात राज्य को फिर 2014 से देश को अपने अनुकरणीय विजन से एक अद्भुत अनूठे विकास मार्ग से जोड़ा है। प्रधानमंत्री ने राजपथ को कर्तव्यपथ, प्रधानमंत्री आवास के पते को लोक कल्याण मार्ग व राजभवनों को लोकभवन का नाम देकर देश को सेवा, समर्पण के मार्ग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...