पीएम मोदी ने मारुति सुजुकी के प्लांट का उद्घाटन किया, प्रोडक्शन 10 लाख यूनिट तक होगा; 21000 रोजगार मिलेंगे
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने इंडिया-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम के दौरान हरियाणा के IMT खरखौदा में मारुति सुजुकी इंडिया की फैक्ट्री का वर्चुअल उद्घाटन किया। 800 एकड़ में फैली इस फैक्ट्री की लागत 35,000 करोड़ रुपए है। इंटीग्रेटेड सप्लायर पार्क वाली इस खरखौदा फैक्ट्री की अधिकतम सालाना प्रोडक्शन क्षमता 10 लाख गाड़ियां बनाने की होगी। इससे 21,000 से ज्यादा लोगों को सीधे रोजगार मिलने की उम्मीद है। खरखौदा फैक्ट्री मारुति सुजुकी की मैन्युफैक्चरिंग एक्सपेंशन स्ट्रैटजी का एक अहम हिस्सा है। यह देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर कंपनी को 40 लाख गाड़ियों की सालाना प्रोडक्शन क्षमता के अपने लंबे समय के लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद करेगी। कंपनी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उसकी 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.