पीएम मोदी ने मनीष तिवारी से मंच पर मिलाया हाथ, लोग बोले- ये भी हैक हो गए; VIDEO
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान, स्टेज पर कई भाजपा नेताओं के अलावा, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की मौजूदगी ने विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू कर दीं। हालांकि, सांसद होने के नाते मनीष तिवारी का मौजूद रहना एक प्रोटोकॉल का हिस्सा है, लेकिन जिस तरह से पीएम मोदी ने मनीष तिवारी से हाथ मिलाया और काफी देर तक बातचीत की, सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट्स होने लगे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पीएम मोदी, चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिख रहे हैं।पीएम मोदी और मनीष तिवारी की आपस में हंस-हंसकर बातचीत हो रही है। आखिरी में मनीष तिवारी जेपी नड्डा की ओर इशारा भी करते हैं। पीएम मोदी और तिवारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.