सहारनपुर, मार्च 2 -- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में बिना भेदभाव प्रत्येक वर्ग के विकास को कार्य किया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में देश का मान बढ़ रहा है। मोहित बेनीवाल सोमवार को गांव अंबोली गढ़ी में हुए होली मिलन एवं किसान सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत द्वारा आठ करोड़ रुपये से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री पवन संवई ने किया। इस दौरान चौ. राजवीर सिंह, श्यामवीर त्यागी, कपिल डाबर, पपिन चौधरी, इशांत चौधरी, रविंद्र काका, हरीश त्यागी, मान सिंह सैनी, नईम आलम, प्रवीण वालिया और अमरदीप नोसरान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.