रिषिकेष, फरवरी 6 -- ऋषिकेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव प्रसारण के तहत छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सफलता के टिप्स दिए। इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने को कहा। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा में तनाव मुक्त रहकर परीक्षा देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि तनाव मुक्त होकर छात्र-छात्राएं परीक्षा दें। तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने से आप अच्छे अंक प्राप्त करते हैं। मौके पर ...