पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल बचाने को कहा, जज साहब भी साइकिल से गए अदालत
जबलपुर, मई 12 -- ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से दुनियाभर में उपजे संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों का कम इस्तेमाल की अपील की है। प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद मध्य प्रदेश में एक जज साहब साइकिल से अदालत जाते दिखे। जबलपुर हाई कोर्ट के जज जस्टिस द्वारकाधीश बंसल साइकिल से अदालत गए और दूसरों को भी ऐसा करने के प्रति प्रेरित किया। जबलपुर बेंच के जज जस्टिस बंसल सिविल लाइंस इलाके में मौजूद अपने आवास से करीब 3 किलोमीटर दूर साइकिल चलाकर अदालत तक पहुंचे। उनके साथ एक स्टाफ सदस्य भी साइकिल से ही पहुंचा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में जज साहब साइकिल चलाते हुए दिख रहे हैं। बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने यह संदेश देने का फैसला किया कि जजों को भी ईंधन बचाने के प्रयास में शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.