सहारनपुर, अप्रैल 14 -- सहारनपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ट्रेवलिंग फ्रॉम दिल्ली टू देहरादून इज ऑल सेट टू बी ट्रांसफोर्म्ड..हेव ए लुक", यानी दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब पूरी तरह बदलने वाली है, एक नजर डालिए। प्रधानमंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे की प्रमुख जानकारी और विशेषताएं दिखाई गई हैं। वीडियो में एक्सप्रेसवे की आधुनिक संरचना और इससे होने वाले बदलावों को दर्शाया गया है। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि एक्सप्रेसवे के नीचे से वन्यजीव गुजर रहे हैं। यह भी पढ़ें- आज से सफर नहीं, रोमांच और रफ्तार का अनुभव इसमें राष्ट्रीय पक्षी मोर, हाथी, हिरण और अ...