नई दिल्ली, मार्च 2 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से फोन पर बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र में बिगड़ती स्थिति और युद्ध जैसे हालात पर गहरी चिंता जताई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने जॉर्डन के महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय से बात की। मैंने क्षेत्र में उत्पन्न हो रही स्थिति पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। हम जॉर्डन की शांति, सुरक्षा और वहाँ की जनता के कल्याण के लिए अपना समर्थन दोहराते हैं। मैंने इस कठिन समय में जॉर्डन में रह रहे भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है और भारत संवाद व कूटनीति के माध्यम से सभी विवादों के समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.