कोलकाता, मई 4 -- पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की आदिवासी बहुल झारग्राम सीट पर प्रचार किया था। इस दौरान वह एक जगह रुके थे और झालमुड़ी भी खाई थी। उनके इस तरह दुकान पर रुकने और 10 रुपये की झालमुड़ी खरीदकर खाने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसके अलावा पूरे चुनाव प्रचार में इसकी खूब चर्चा हुई थी। ऐसे में इस सीट का चुनाव परिणाम क्या होगा, इस पर भी सबकी नजरें हैं। फिलहाल आए अपडेट के अनुसार यहां से भाजपा के लक्ष्मी कांता साव आगे चल रहे हैं। ऐसे में यदि नतीजा जीत वाला रहा तो निश्चित तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी के प्रचार करने और आम जनता से कनेक्ट को इसका क्रेडिट दिया जाएगा। लक्ष्मी कांता साव फिलहाल 976 वोटों से आगे चल रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.