पीएम मोदी ने जानी बनारस में बाढ़ की स्थिति, बलिया में सभी रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर गंगा
वाराणसी, सितम्बर 4 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति जानी। उन्होंने गुरुवार को महापौर अशोक तिवारी और डीएम सत्येंद्र कुमार से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने नदी के जलस्तर पर नजर रखते हुए राहत शिविर की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बलिया में गंगा अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए हाई फ्लड की ओर बढ़ रही हैं। इससे कई इलाकों में खलबली मची हुई है। वाराणसी के महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने टेलीफोन पर नगर में बाढ़ की स्थिति, बारिश से जलभराव और राहत कार्यों के बारे में पूछा। शिविरों में रह रहे लोगों के लिए खाद्य सामग्री, पेयजल, दवाओं और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता जानी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि राहत शिविरों में शरण लिए लोगों को कोई असुविधा न हो। सभी मूलभूत सुविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.