रामपुर, फरवरी 7 -- सेंट पॉल्स स्कूल में शुक्रवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस वार्ता का आोयजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय परिसर में आधुनिक तकनीकी संसाधनों के माध्यम से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं लक्ष्य निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज पाठक ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल शैक्षिक दिशा प्रदान करते हैं, बल्कि उनके मानसिक एवं भावनात्मक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चयन प्रक्रिया से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.