संवाददाता, मई 2 -- UP News : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। लखनऊ में वह अचानक बेहोश हो गए। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर अपने अकाउंट से एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- 'उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनके शरीर में सोडियम की कमी हो गई थी। वह खतरे से बाहर हैं। वह कांग्रेस के कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.