नई दिल्ली, मार्च 21 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से शनिवार को टेलीफोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने उन्हें ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं। यह बातचीत पश्चिम एशिया में चल रहे तनावपूर्ण हालात के बीच हुई, जहां क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह त्योहारी मौसम क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाएगा। उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। यह बातचीत भारत और ईरान के बीच उच्च स्तरीय संपर्क का अहम हिस्सा है, जो दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.