नई दिल्ली, मई 11 -- रविवार से ही चौक-चौराहों से लेकर चाय की दुकानों तक पीएम मोदी की अपील एक चर्चा का केंद्र बनी हुई है। साथ में यह डर भी लगने लगा है कि क्या कोई बड़ा संकट आने वाला है? आखिर पीएम नरेंद्र मोदी ने कच्चा तेल, सोना, वनस्पति तेल और फर्टीलाइजर के आयात पर लगाम लगाने की अपील क्यों की है? दरअसल वित्त वर्ष 2025-26 में अकेले इन चार चीजों का कुल आयात 240.7 अरब डॉलर रहा, जो भारत के कुल आयात बिल का 31.1% है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था और विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए चारों प्रमुख वस्तुओं कच्चा तेल, सोना, वनस्पति तेल और उर्वरक के कम उपयोग करने की अपील की है।वित्त वर्ष 2025-26 में कितना हुआ आयात? वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने सबसे अधिक 134.7 अरब डॉलर का आयात कच्चा तेल का किया। इसके बाद नंब...