नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- MCX Gold Price: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर देशवासियों से सोना न खरीदने की अपील की है। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए कहा है कि जबतक जरूरी न हो, सोना न खरीदें। इस बीच MCX पर मंगलवार, 1 सितंबर को सुबह के कारोबार में सोने के भाव जहां 0.12 प्रतिशत गिरकर 154282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे थे वहीं, चांदी की कीमत 0.46% ऊपर 234907 रुपये प्रति किलो पर थी।इंटरनेशनल मार्केट में तेजी इसके उलट इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत में दो दिन की गिरावट के बाद अब थोड़ी राहत है। अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने में पहली बार आमने-सामने की कार्रवाई हुई है, जिससे खतरा बढ़ गया है कि ऊर्जा की बढ़ती कीमतें महंगाई को और हवा देंगी और फेडरल रिजर्व को ब्याज दरें बढ़ाने पर मजबूर कर देंगी। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की अपील के बाद अब स...