वाराणसी, जून 16 -- पिंडरा (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में मंगारी ब्लॉक मुख्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय जनकल्याण और जनजागरूकता अभियान का समापन हुआ। मुख्य अतिथि पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास का कीर्तन स्थापित किया। यह इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति और बाल विकास समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित स्टॉलों का निरीक्षण करने के बाद मुख्य अतिथि ने आयोजकों के प्रयास की सराहना की। कहा कि स्वास्थ्य, विकास, पशुपालन, बाल विकास और शिक्षा क्षेत्र में तमाम कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग के स्टॉल को विशेष रूप से सराहा। कहा कि इस पर निप...