लोहरदगा, अप्रैल 12 -- भंडरा, प्रतिनिधि। भाजपा का चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने लोहरदगा भंडरा के भौरो, बड़ागाई और चट्टी में बैठक कर लोगों को भाजपा के उपलब्धियों की जानकारी दी।कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि पूरे विश्व में भारत एक मजबूत राष्ट्र के तौर पर खड़ा रहे और पूरे विश्व में भारत का अपना पहचान अलग रहे। चुनाव से पहले मोदी जी ने जो भी वादा किया आज हर योजना हर वादा पूरा हो रहा है। केंद्र सरकार का मकसद समाज के अंतिम व्यक्ति तक का विकास करना और उसको सशक्त करना है। वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सबका घर जगमग हो उसके लिए ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, सबको स्वच्छ पेयजल मिले उसके लिए हर घर नल जल योजना, कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.