अररिया, मार्च 28 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। रामनवमी महोत्सव के अवसर पर फारबिसगंज निकली भव्य रथ यात्रा सह शोभायात्रा पिछले 11 वर्षों से सनातन आस्था का प्रमुख केंद्र रही है। हर वर्ष इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का समागम होता है और जगह-जगह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पोस्टर और झलकियां देखने को मिलती रही हैं। लेकिन इस वर्ष गुरुवार को संपन्न हुई शोभायात्रा में एक नई चीज देखने का मिली। पहली बार मोदी के साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पोस्टर भी विभिन्न स्थानों पर नजर आए। इस बदलाव ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है। शोभायात्रा में शामिल लोगों के बीच यह विषय प्रमुख रहा कि आखिर रामनवमी जैसे धार्मिक आयोजन में राहुल गांधी की तस्वीरें कैसे और क्यों दिखाई दीं। दरअसल इस पूरे मामले के पीछे फारबिसगंज के कांग्रेस विधा...