वाराणसी, अप्रैल 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का 54वां दौरा होने जा रहा है। यह दौरा कई मायनों में खास बनने जा रहा है। दौरे के केंद्र बिंदु में नारी शक्ति वंदन अधिनियम है। बरेका इंटर कॉलेज में आयोजित जनाक्रोश महिला सम्मेलन में मंच से दर्शक दीर्घा तक में सिर्फ महिलाओं की भागीदारी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा सभी महिलाएं मंच साझा करेंगी। अन्य पुरुष जनप्रतिनिधियों और नेताओं को वीआईपी गैलरी में बैठाया जाएगा। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री का काशी दौरा मातृशक्ति को समर्पित होगा। सम्मेलन स्थल पर हर वर्ग की महिलाओं की मौजूदगी का प्रयास जारी है। व्यवस्था में जुटे कार्यकर्ताओं को छोड़ किसी पुरुष की कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.