पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला देश का स्वरूप : विधायक
सीतामढ़ी, जून 10 -- मनीष झा सीतामढ़ी। पीएम मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बथनाहा विधानसभा क्षेत्र के पंथपाकर स्थित जानकी मंदिर में बुधवार को 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों ने भाग लिया।इस अवसर पर बथनाहा विधायक अनिल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। आज गरीबों को पक्का मकान, मुफ्त राशन, गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य बीमा और किसानों को सम्मान निधि जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी में दूरदर्शिता की अदभूत क्षमता : सदर विधायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.