पूर्णिया, जून 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पीएम मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ है। इस दौरान देश के अंदर सभी क्षेत्रों में विकास की तस्वीर बदली है। यह जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। जन विश्वास के कारण एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है। हाल हीं में आसाम और बंगाल के चुनाव में भी जीत हुई है। मोदी सरकार में सबका साथ और सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ तेजी से देश में काम हो रहा है। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के 12 साल: भाजपा का स्वर्णिम काल से प्रेरित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को लाभ दिया जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा पूरी तरह से मजबूत हुई...