देहरादून, अप्रैल 11 -- देहरादून। पीएम नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा व दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने शहर को जाम से मुक्त रखने का निर्णय लिया है। देहरादून डीएम सविन बंसल ने आदेश देते हुए कहा कि 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा व आशा रोडी बैरियर सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक वाहनों का निशुल्क आवागमन रहेगा। पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीमावर्ती व पर्वतीय जिलों से भारी संख्या में बसों व निजी वाहनों से लोगों के आने की संभावना है। टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। इस कारण यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान फास्ट टैग से भी किसी प्रकार का कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.