पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को दीप जलाने का आह्वान
कोडरमा, सितम्बर 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को जिले के सभी मंडलों में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम सात बजे मंडल अध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ मंदिर, मठ अथवा महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर दीप प्रज्वलित करेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष अनूप जोशी की ओर से दी गई है। बताया गया कि पार्टी की ओर से जिले के सभी नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों से भी अपने-अपने घरों में शाम सात बजे दीप प्रज्वलित करने का आग्रह किया गया है। पार्टी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 वर्ष देश के प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास, गरीब कल्याण तथा भारत को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए कार्य किया है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.