लखनऊ, सितम्बर 17 -- PM Modi Birthday: भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार से प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय सहित हर बूथ पर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं और सम्मान व्यक्त किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण और जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण...