पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलेंगे आशीर्वाद के दीप
समस्तीपुर, सितम्बर 13 -- समस्तीपुर ,निप्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा जिला समस्तीपुर दक्षिणी के जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा बिहार प्रदेश के महामंत्री धनराज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण, सुशासन और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chapra News: पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.