पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में बड़ा जुटान, नई बाइकों से वाराणसी से वडनगर जाएंगे सैकड़ों युवा
नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बड़ा जुटान होने जा रहा है। वाराणसी से 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' निकलेगी। इसमें 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री (बाइकर्स) गुजरात के वडनगर जाएंगे। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से दोपहर 12 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू हरी झंडी दिखाकर 22 दिवसीय बाइक यात्रा को रवाना करेंगे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर समेत सांसद और कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक वीडी शर्मा और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। सेवा यात्री विभिन्न प्रदेशों की 11 नदियों के जल से वड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.