हजारीबाग, जून 11 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 12 वर्ष पूरे होने पर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के लिए हजारीबाग के बुढ़वा महादेव मंदिर में, जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संध्या 5:00 बजे, पूजा -अर्चना एवं आरती की गई। कार्यकर्ताओं ने यह कामना की कि बहुत जल्द ही मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन जाएगा। 12 वर्षों के दौरान भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। सब्सिडी और सरकारी सहायता का पैसा सीधे लाभार्थियों की बैंक खातों में जमा करके ,भ्रष्टाचार को कम किया गया है। देश के करोड़ों जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी है । यह भी पढ़ें- पीएम मोदी में दूरदर्शिता की अदभूत क्षमता : सदर विधायक स्वच्छ भारत मिशन के जरिए गरीबों को घर, शौचालय प्रदान की गई।अंतररा...