पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए हुआ सुंदर कांड का पाठ
कौशाम्बी, जून 10 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफल 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर पंचायत सिराथू स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार भोला यादव के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ, हवन, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।उपस्थित लोगों ने बजरंगबली और राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नगर अध्यक्ष भोला यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर मजबूत पहचान बना रहा है। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.