पीएम मोदी के आह्वान पर साइकिल से निकले सिरसी चेयरमैन
संभल, मई 17 -- नगर पंचायत सिरसी के चेयरमैन कौसर अब्बास नकवी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचत अभियान के आह्वान को अपनाते हुए कार छोड़ साइकिल से नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। चेयरमैन का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया और नगरवासियों ने उनकी सादगी व जनसंपर्क शैली की जमकर सराहना की। भीषण गर्मी के बावजूद कौसर अब्बास नकवी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ साइकिल से नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने नगर में चल रहे निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्ता बनाए रखने तथा कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- ईंधन की बचत, नेता बाइक-ई-रिक्शा पर तो अफसर टेंपो से पहुंचे दफ्तर नगर भ्रमण के दौरान चेयरमैन ने लोगों से सीधे संवाद भी किया और उनकी समस्याएं सुनीं। अचानक दोपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.