नई दिल्ली, मई 11 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं और पीएम मोदी से सच्चाई देश के सामने रखने की अपील की है। प्रधानमंत्री की ओर से विदेशी मुद्रा बचाने और पेट्रोल-डीजल की कम खपत के लिए सुझाए गए कदमों पर केजरीवाल ने पूछा कि क्या यह आर्थिक इमरजेंसी की आहट है? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में ऐसी अपील पहले कभी नहीं की गई है, क्या देश आर्थिक संकट में फंस गया है। उन्होंने कहा, 'पीएम ने देश के सभी नागरिकों को खाने-पीने में कटौती करने की सलाह दी है, घूमने-फिरने और विदेश यात्राओं में कटौती करने की सलाह दी है, तथा सोना और अन्य कीमती चीजें खरीदने में भी कटौती करने की सलाह दी है। क्या यह आर्थिक इमरजेंसी की आहट है? क्या देश भारी आर्थिक संकट में ...