पीएम मोदी की 'WFH-पेट्रोल' वाली बात पर अरविंद केजरीवाल को क्या शक? 3 सवाल, एक चूक भी
नई दिल्ली, मई 12 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से की गई 7 अपीलों को लेकर शक हो रहा है। उन्हें आशंका है कि कहीं ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के अलावा कोई और वजह तो नहीं है, जिसकी वजह से इतने कठोर कदम उठाने को कहा जा रहा है। केजरीवाल ने पीएम मोदी की अपीलों को देश के इतिहास में सबसे कठोर बताते हुए तीन सवाल पूछे हैं। हालांकि, इस दौरान वह एक चूक भी कर गए और बार-बार ईरान-अमेरिका युद्ध को इराक-अमेरिका युद्ध कहते रहे। दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के साथ मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की तरफ से की गई 7 अपीलों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि देश 1950 के बाद अब तक कई संकटों से गुजरा, कभी पाकिस्तान-चीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.