पटना, नवम्बर 10 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली आएंगे। उनके बिहार दौरे को सफल बनाने के लिए मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को एनडीए नेताओं की बैठक हुई। बिहार भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में तय हुआ कि वैशाली से सटे पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण (छपरा) आदि जिलों से लोगों को पीएम के कार्यक्रम में शामिल कराया जाएगा। यानी कि मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला क्षेत्र से लोग मोदी की सभा में जुटेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए 11, 12 और 13 नवंबर को प्रखंड स्तर एनडीए की बैठकें होंगी। साथ ही 17 और 18 नवंबर को विधानसभा स्तर पर गठबंधन के नेता बैठक कर तैयारी करेंगे। हरीश द्विवेदी ने कहा कि एनडीए पूरी एकजुटता और द...