नई दिल्ली, मई 11 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तेल बचाने की अपील के बाद सरकार बड़े पैमाने पर सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एक इमरजेंसी मीटिंग की। इस बैठक में मंत्रियों का वह ग्रुप भी शामिल हुआ, जिसे पश्चिम एशिया में उपजे हालात पर नजर रखने के लिए तैयार किया गया है। यह बैठक, इस क्षेत्र के ताजा हालात और इससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को हैदराबाद में रैली के दौरान सभी भारतीयों से तेल की बचत करने का आह्वान किया था। इस दौरान उन्होंने वैश्विक हालात के चलते पैदा हुई ऊर्जा संकट को लेकर एहतियाती कदम उठाने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कहाकि वर्तमान संकट सिर्फ सरकार के लिए चुनौती नहीं है, बल्कि नेशनल कैरेक्टर का टेस्ट है। पीएम मोदी ने क्या कहा थाप्रधानमंत्री नरेन्द्र...