वाराणसी, अप्रैल 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ट्रैफिक जाम की स्थिति को कम करने के लिए बड़ी पहल की गई है। शहर के बीचो-बीच स्थित दवा और साड़ी मंडी को बाहर करने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। वाराणसी रेलवे स्टेशन के पास कैंट मालगोदाम पर इन्हें स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए कैंट मालगोदाम नमो बनारस केंद्र के रूप में विकसित होगा। यहां दवा और साड़ी कारोबारियों को दुकानें आवंटित की जाएंगी। दोनों मंडियां काशी विश्वनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर ही स्थित हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले कारोबारियों और पर्यटकों दोनों की भारी आवाजाही यहां रहती है और जाम की स्थिति बनी रहती है। मंडियों को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को मंजूरी दे दी गई। निगम मुख्यालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.