नई दिल्ली, मई 13 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने की अपील का असर अब राज्यों में भी दिखने लगा है। कई राज्य सरकारों ने काफिलों में वाहनों की संख्या कम करने, कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने जैसे कदम उठाए हैं। आइए जानते हैं किस राज्य ने क्या एहतियाती कदम उठाए। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ने काफिले में कम कीं गाड़ियांउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के काफिले में सिर्फ दो कारें, दोनों डिप्टी सीएम ने भी आधी की काफिले की संख्या। सीएम योगी ने मंत्रियों से सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है। मंत्रियों से वाहनों की संख्या आधी करने का आह्वान किया है। योगी ने मंत्रियों से अगले छह माह तक विदेश यात्राओं से परहेज करने को कहा है। यह भी पढ़ें- यूपी में 2 दिन वर्क फ्रॉम...