हापुड़, मई 19 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में युद्ध को लेकर लोगों से सोना-चांदी की खरीद को कम करने की अपील की थी, साथ ही व्यापारियों से भी योजनाबद्ध तरीके से व्यापार करने को कहा था। पीएम मोदी की अपील पर डीएम की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में सर्राफा व्यापारियों व जीएसटी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में समाज और व्यापार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वार्ता के दौरान सर्राफा व्यापारियों से 24 कैरेट गोल्ड में कम निवेश करने की अपील की गई। साथ ही व्यापारियों ने व्यापार से संबंधित अपनी समस्याओं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। यह भी पढ़ें- सोना नहीं खरीदने की अपील पर पुनर्विचार की मांग बैठक में सरकार की योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि इस बैठक का उद्देश्य...