देहरादून, मई 13 -- पीएम नरेंद्र मोदी ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण आई वैश्विक संकट को लेकर देश की जनता से वर्क फ्रॉम होम और पेट्रोल-डीजल की कम खपत करने की अपील कर चुके हैं। इसे लेकर कई राज्य सरकारें ऐक्शन मोड में आ गई हैं। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि वे इस पर काम कर रहे हैं। फोकस वर्चुअल मीटिंग और पेट्रोल-डीजल की कम खपत पर रहेगा। एक टीवी चैनल से बातचीत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष को भी कड़ी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह संकट पीएम मोदी के कारण थोड़े आया है... विपक्ष को भी यह बात समझनी होगी कि इस वक्त देश को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने विरोध कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि वे हताशा और निराशा में इतना बढ़ चुके हैं... भूल चुके हैं कि वे अब देश के विरोध पर उतारू हो गए हैं। यह भी पढ़ें- बारिश और...