मेरठ, मई 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए किए गए आह्वान का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री दिनेश खटीक, कपिलदेव अग्रवाल के बाद इसी कड़ी में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने एक मिसाल पेश की है। बुधवार को उन्होंने अपने लग्जरी वाहनों को छोड़ इलेक्ट्रिक स्कूटी की सवारी की और देशहित में कई संकल्प लिए। दोपहर करीब दो बजे विनीत शारदा अपने सुशांत सिटी स्थित निवास से इलेक्ट्रिक स्कूटी से शास्त्रीनगर स्थित कार्यालय के लिए निकले। रास्ते में उन्होंने युवाओं और व्यापारियों से रुक-रुक कर संवाद किया। उन्होंने लोगों को समझाया कि ईंधन की बचत केवल व्यक्तिगत बचत नहीं, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक मजबूती और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। यह भी पढ़ें- भाजपा अध्यक्ष ने भी अपने काफ...